Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नड्डा-जय राम दम लगा लें, सत्ता से बाहर होगी भाजपा-कौल सिंह ठाकुर


◆कहा, चुनावी साल में रोड शो का नहीं कोई लाभ मिलने वाला

◆द्रंग की चौहारघाटी के जनसंपर्क दौरान पूर्व मंत्री ने बोला हमला



द्रंग(मंडी)। कृष्ण भोज
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावी वर्ष में लच्छेदार भाषणों से बीजेपी को कोई फायदा मिलने वाला नही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री जितना दम लगा ले। सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी ही। लोग चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार को सत्ता से बेदखल कर हिसाब चुकता करने को आतुर हैं। आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में कोई प्रभाव नही है। 
शनिवार को द्रंग हल्के की चौहारघाटी के सुधार और कथोग पंचायतों में जनसंपर्क अभियान दौरान उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि चुनावों के दौरान रोड शो मायने नही रखते। महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान जनता प्रदेश में जन हितैषी सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनकल्याण को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के विकास को गति दी है। जब भी पूर्व में वीरभद्र  सरकार सत्ता में रही है। प्रदेश का चहुंमुखी और समग्र विकास हुआ है।

जबकि वर्तमान जयराम सरकार क्षेत्रवाद और भेदभाव के साथ कार्य करते हुए प्रदेश को अनदेखा करती आई है। 
अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री कोरोना का रोना रो रहे हैं। जबकि इस दौर में जनता को माकूल सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सरकार विफल रही है। 
दूसरी ओर प्रदेश वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए कोई उचित पग नहीं उठाए जा रहे हैं। वित्तीय संसाधनों की कमी के बावजूद फिजूलखर्ची सरकार द्वारा कर रही है। 
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव ठाकुर, पंचायत प्रधान निशा ठाकुर, प्रेम सिंह, जय सिंह, बीडीसी सदस्य कमला देवी, घनश्याम ठाकुर, रति राम, मिशु राम, परस राम और शेष राम सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम