Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गर्मी से मिलेगी राहत! 5 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑ&रेंज अ*लर्ट जारी

                                      मौसम विभाग की चे*तावनी, तेज आंधी और भारी बारिश के आसार

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, वीरवार से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने 16 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिसके चलते कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। वीरवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार और शुक्रवार को कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि होने की आशंका है।बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा और अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। मैदानी और निचले इलाकों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था।

ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में लू चलने से दिन के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गईहालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। लगातार बढ़ते तापमान से परेशान लोगों के लिए यह मौसमी बदलाव निश्चित रूप से राहत लेकर आएगा। आगामी दिनों में बारिश और बादलों के छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments