Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हिमाचल में चार दिन तक बा*रिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

                                            प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। उधर, सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर के पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है।

वहीं सोमवार को प्रदेश में माैसम साफ रहा।वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन 5.0, भरमौर 4.0, चंबा 2.0 व  छतराड़ी में 1.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में एक-दो स्थानों पर 8, 9 और 10 जून को हल्की बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 और 12 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 13 और 14 जून को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमाैर के कुछ भागों में 11 व 12 जून को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

गगरेट में सड़क किनारे खेत में मिला 26 वर्षीय युवक का श#व