Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हिमाचल में मौसम का दोहरा रंग: रामपुर-पालमपुर में बारिश, रोहड़ू में ओलावृष्टि, मैदानों में लू का कहर

                                                  पहाड़ों में बारिश और ओलों से तापमान में गिरावट

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम के अलग रंग दिखे। रामपुर, पालमपुर और धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश और रोहड़ू में ओलावृष्टि हुई, जबकि सात जिलों ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर और सोलन में गर्म हवाएं चलीं। मंगलवार को ऊना जिले में सुबह से प्रचंड गर्मी रही और दोपहर में लू चली। 

पालमपुर और धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश हुई। रोहड़ू में शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अंधड़ के कारण कांगड़ा के योल बाजार में सड़क पर सफेदे का पेड़ टूटने से यातायात बाधित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 और 12 जून को चार जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर के लिए बारिश, अधंड और ओलावृष्टि का ऑरेज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

प्रदेश में 11 से 15 जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच पांवटा साहिब में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 27.0, देहरा गोपीपुर में 26.0, हमीरपुर के नेरी में 26.2 और बिलासपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 19.0, धर्मशाला में 19.4, ऊना में 20.6, नाहन में 20.1, सोलन में 17.5, मनाली में 14.1, कांगड़ा में 21.2, मंडी में 19.7, चंबा में 17.8, कल्पा में 10.0, मनाली में 14.1 और केलांग में 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Post a Comment

0 Comments

रूट दिए नहीं,सोलन से परवाणू शिफ्ट की गईं नई इलेक्ट्रिक बसें