Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने निकाली पैदल मार्च

                                         यह पैदल मार्च रीगल से ओक ओवर होते हुए सचिवालय पहुंचेगा

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या को लेकर डॉक्टरों का गुस्सा भड़का हुआ है।

पीड़िता को न्याय देने और डॉक्टरों की सुरक्षा और दूसरी मांगों को पूरा करने को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेगा।बताया जा रहा है कि आईजीएमसी से मंगलवार सुबह 10:15 बजे के करीब मुख्य गेट से डॉक्टरों का दल पैदल मार्च निकालेगा। यह पैदल मार्च रीगल से ओक ओवर होते हुए सचिवालय पहुंचेगा। वे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा अगर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल यहां पर होंगे तो उनसे भी मुलाकात कर डॉक्टरों की मांगों और समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान सेमडिकोट के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।







Post a Comment

0 Comments

96 साल की उम्र में साक्षरता की परीक्षा, परसिनो का जज्बा बना मिसाल