Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मंडी में गाय के साथ क्रूर@ता का मामला आया सामने

                                                              अमा@नवीय कृ@त्य की आशंका

मंडी,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। बता दें कि सुंदरनगर की भोर पंचायत के गांव हलेल में गाय के साथ क्रूरता की घटना हुई है। 

जानकारी के अनुसार हलेल गांव के निवासी व गाय के मालिक रामकृष्ण ने बताया कि शाम को उनके बेटे और प्रवासी नौकर ने गाय और उसकी बछिया को बांधा था। मगर मंगलवार को जब सुबह के समय उनका बेटा गाय को दुहने गया तो पाया कि गाय अपने खूंटे के बजाए गोशाला के लकड़ी के पिलर के साथ बंधी मिली। गाय की पिछली टांगें बांधी गई थी और गाय मर चुकी थी।


उन्होंने गाय की हालत देखते हुए उसके साथ अमानवीय कृत्य की आशंका की वजह से धनोटु पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। मंडी से पुलिस फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए, जबकि पशु पालन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज हो गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही आगामी जांच की जाएगी।




Post a Comment

0 Comments

कर्मचारियों को बकाया डीए न देने पर सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस