Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पुलघराट गोली@कांड मामले में दोनों आरोपी गिर@फ्तार

                                                   कमरे से देसी कट्टा, कारतूस भी बरा@मद

मंडी,ब्यूरो रिपोर्ट 

जिला मुख्यालय मंडी के समीप पुलघराट में बीती शुक्रवार रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर के दो सगे भाइयों को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। 

दोनों बल्ह घाटी के ढांगू स्थित किराये के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद की है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मोहम्मद अजमल (25) और आजम (19) निवासी हाउस नंबर 260 गांव एवं डाकघर सुजडू जिला मुजफ्फनगर (उत्तर प्रदेश) बल्ह घाटी के ढांगू में किराये के कमरे में रहे थे। आरोपी एल्यूमीनियम फिटिंग का काम करते हैं। तकनीकी जांच के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची और तथ्य पुख्ता करते हुए सोमवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना वाले दिन 21 मार्च को दोपहर करीब 2:00 बजे दोनों आरोपी नेरचौक से मंडी होते हुए बाइक पर भुंतर गए। शाम करीब 7:30 बजे तक भुंतर बाजार में लूटपाट की मंशा से घूमे। शातिर सॉफ्ट टारगेट दुकान ढूंढ रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली।



 इसके बाद मंडी की ओर रवाना हुए। दोनों ने टकोली और औट क्षेत्र में काफी समय बिताया। रात करीब 10:45 बजे मंडी पहुंचे। पुलघराट में ढाबे में खाना पैक करवाने के बाद इन्होंने करीब 11:45 बजे वारदात को अंजाम दिया।दोनों आरोपियों के साथ किराये के कमरे में 13 वर्षीय उनका छोटा भाई भी रहता है। आरोपियों के कब्जे से मिले देसी कट्टे की फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी। आरोपियों के पास कुल दो कारतूस थे। इनमें एक घटना वाले दिन चलाया था, जबकि दूसरा बरामद कर लिया गया है। यह देसी कट्टा और कारतूस कहां से खरीदा, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने जांच करते हुए फिलहाल आरोपियों के ठेकेदार से भी बातचीत की है। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर कब से ये दोनों यहां रह रहे थे और किस-किस के पास इन्होंने काम किया है।



Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक