Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वृंदावन धाम के लिए शुरू की गई एचआरटीसी की बस पर हुआ हमला

                                   एचआरटीसी बस पर पंजाब के रोपड़ में तीन बाइक सवारों ने किया हमला

काँगड़ा,रिपोर्ट नेहा धीमान 

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से वृंदावन धाम के लिए शुरू की गई एचआरटीसी की  हिमधारा बस पर पंजाब के रोपड़ में तीन बाइक सवारों ने चलती बस पर हमला कर दिया।

 हमलावरों पत्थर मारकर बस का सामने वाला शीशा तोड़ दिया। हालांकि, हमले में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। आरएम नगरोटा बगवां राजिंदर ने मामले की पुष्टि की है।  बस में पहले दिन कांगड़ा से कुल 10 स्वारियां वृन्दावन के लिए गई थीं। बता दें, बुधवार को ही  पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद नगरोटा बगवां से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया था। 


 दोपहर बाद 3:20 बजे यह बस चामुंडा से चली। नगरोटा बस अड्डा से यह बस शाम 3:50 बजे चली। कांगड़ा बस अड्डे पर 4:40 बजे पहुंची। इसके बाद चंडीगढ़ से होकर यह बस  वृंदावन रवाना हुई लेकिन पंजाब में बस पर हमला हो गया। यह बस रोजाना शाम 4:30 बजे वृंदावन से चलेगी और अगली सुबह 9:50 बजे चामुंडा मंदिर पहुंचेगी। 




Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक