Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पांच गुटों में बंटी भाजपा, लोगों को कर रहे गुमराह

                           भाजपा के नीति निर्धारक बने हैं लेकिन पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

कुल्लू,ब्यूरो रिपोर्ट 

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंजार में भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है।

 जिन पर पहले ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, वह प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। आज वह भाजपा के नीति निर्धारक बने हैं लेकिन पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान भाजपा नेता एक बार भी प्रभावित परिवारों का हक मांगने के लिए केंद्र सरकार से कोई भी पैरवी करने नहीं गए जबकि कांग्रेस सरकार लोगों के साथ खड़ी रही।


बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने मुख्यमंत्री के दौरे से दूरी बनाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका दायित्व बनता है कि वह आएं और अपनी कुर्सी पर बैठें। उनके लिए कुर्सी रखी हुई थी। अगर को वह आते तो उनका नाम भी पट्टिका पर लगाते। वह हमारे छोटे भाई हैं। बंजार में जो आज करोड़ों की सौगात दी गई है वह बंजार के लिए ही तो है। वहीं मुख्यमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल है।




Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक