Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एक साल की दूरियां चंद मिनटों में खत्म, राज्य महिला आयोग की अदालत में सुलझा पति-पत्नी का विवाद

                                             परिवार परामर्श के बाद दोनों ने साथ रहने का लिया फैसला

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

राज्य महिला आयोग की अदालत में आकर एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने का तैयार हो गए। पीड़ित महिला ने पति और ससुराल पक्ष से इज्जत के साथ ले जाने और रहने की शर्त पर ससुराल वापस जाने का फैसला लिया।


आयोग में दूसरे दिन शनिवार को सुनवाई के लिए 32 मामलों को प्रस्तावित किया गया। इनमें से सुनवाई के लिए 20 मामलों में दोनों पक्ष आयोग के समक्ष पेश हुए। 20 में 12 मामलों को मौके पर निपटाया गया। 8 मामलों में कुछ और तथ्यों और पक्षों की सुनवाई आवश्यक होने के चलते अगली तारीख दी गई।आयोस्की में अदालत में सुनवाई के लिए एक दंपती ऐसा पहुंचा जो पिछले एक साल से अलग रह रहा था। इस मामले में महिला ससुराल पक्ष और पति के साथ मतभेद के चलते एक साल से मायके में रह रही थी। महिला ने बताया कि उनकी शादी को करीब सात साल हुए हैं। वह ससुराल और पति के साथ मतभेद के चलते अलग रह रही थी।

आयोग ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझौता करवाते हुए साथ रहने को तैयार किया। पति-पत्नी दोनों तैयार हो गए। महिला की शर्त थी कि वह तभी ससुराल लौटेगी जब पति और ससुराल पक्ष इज्जत से उसे साथ ले जाने के लिए उसके मायके आएंगे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने कहा कि आयोग आपसी सहमति और समझौते से विवादों को सुलझाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इस जन सुनवाई में महिला आयोग अध्यक्ष सहित महिला आयोग सदस्य सरोज शर्मा, मेंबर सेक्रेटरी बुशरा अंसारी, डीएसपी गुलशन, एसएचओ महिला थाना ज्योति, लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, प्राइवेट सेक्रेटरी दलीप ठाकुर और सीनियर असिस्टेंट राधिका शर्मा शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

चिट्टा तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई