Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

केंद्र से मिले फंड के उपयोग पर उठे सवाल, बिंदल का आरोप

                            विकास कार्यों में लापरवाही, केंद्र की राशि का सही इस्तेमाल नहीं: बिंदल

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र पर आरोप लगाने की राजनीति कर रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को लगभग 18 हजार करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) मिला था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को लगभग 89 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार केंद्र सरकार पर भेदभाव के आरोप लगा रही है, जो कि पूरी तरह तथ्यहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को केंद्र से मिलने वाले धन का सही ढंग से उपयोग नहीं किया जा रहा है। 

सरकार केवल बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने तक सीमित रह गई है, जबकि धरातल पर विकास कार्यों की गति बेहद धीमी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी अपने बकाया भुगतान के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। यह स्थिति सरकार की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार सिरमौर जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सिरमौर और प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध करेगी और जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

चम्बा में दर्दनाक सड़क हा#दसा: लडेर के पास ट्रक दुर्घ@टनाग्रस्त, चालक की मौ@त