Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज: राजीव बिंदल

                                        कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को बनाएंगे मुख्य मुद्दा: बिंदल

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

चार नगर निगम में प्रस्तावित चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में आयोजित बैठक में भाजपा ने साफ संकेत दिए कि इस बार चुनावी रण में कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा।

 बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सहित वरिष्ठ नेताओं ने मंडी, सोलन, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की।प्रत्येक नगर निगम के लिए अलग-अलग चुनावी खाका तैयार करते हुए स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगमों में चुनाव पार्टी के सिंबल पर हो रहे हैं, ऐसे में भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। 

उन्होंने कहा कि लगातार बैठकों के जरिये चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है और हर मतदाता तक भाजपा का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता को मौजूदा सरकार से केवल निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। नगर निगम चुनाव में जनता इसका जवाब मांगेगी।जयराम ने दावा किया कि संगठन की एकजुटता और मजबूत रणनीति के बल पर भाजपा चारों नगर निगमों में जीत का परचम लहराएगी। प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक वार्ड में मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 


Post a Comment

0 Comments