Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

10 साल बाद भी सीवरेज समस्या से जूझ रहे सिद्धपुर-सिद्धबाड़ी के लोग

                                             लोगों ने प्रशासन से लगाई समाधान की गुहार

काँगड़ा,ब्यूरो रिपोर्ट 

सिद्धपुर और सिद्धबाड़ी को नगर निगम धर्मशाला में शामिल हुए करीब 10 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इन क्षेत्रों के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या सीवरेज व्यवस्था की बनी हुई है, जिसका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। सिद्धबाड़ी क्षेत्र में नालियों में ओवरफ्लो हो रहा सीवरेज का गंदा पानी और उससे उठ रही बदबू लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लोगों का कहना है कि संकरी और जर्जर नालियों के कारण सीवरेज का पानी दुकानों और घरों तक पहुंच जाता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।

नगर निगम क्षेत्र में शामिल इन इलाकों के लिए सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, लेकिन योजनाएं अभी तक कागजों से बाहर नहीं निकल पाई हैं। क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या भी हल नहीं हुई है। क्षेत्र में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन उनका संचालन नियमित नहीं है। कई बार रात के समय लाइटें बंद रहने से अंधेरा पसरा रहता है। वहीं, खेतों की सिंचाई के लिए बनी कूहलों की हालत भी खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूहलों की मरम्मत और रखरखाव के लिए अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं बन पाई है।


 

Post a Comment

0 Comments

घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी, सीसीटीवी का DVR भी ले गए चोर