पूर्व मुख्यमंत्री का बयान, राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
मंडी,ब्यूरो रिपोर्ट
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 वर्ष के दमन का अंत हुआ है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के लिए प्रचारक नहीं, बल्कि भाजपा की जीत का संकेत बनते जा रहे हैं। वह जिस भी राज्य में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनकर गए, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और भाजपा की सरकार बनी, जो उनकी विफल कार्यशैली का राष्ट्रीय प्रमाण है।मंडी में पत्रकारवार्ता के दौरान जयराम ने अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वे केवल मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए नियम विरुद्ध कार्य न करें, अन्यथा भविष्य में उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। प्बहुत से अधिकारी उनके पास आए।
बताया कि सीएम बार-बार अपनी कही हुई बातों को ही लिखवाने का दबाव बनाते जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि मात्र 72 हजार रुपये के खर्च पर जांच बैठाकर प्रदेश सरकार हिमकेयर योजना को बंद करने की साजिश रच रही है। सीएम सुक्खू बार-बार पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन पर टिप्पणियां करके चिकित्सक वर्ग की भावनाओं का मजाक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उन चार लोगों की जानकारी भी साझा की, जिनका इस तरह का उपचार हुआ है। जयराम ठाकुर ने कहा कि दो के उपचार पर 17200-17200, तीसरे के उपचार पर 19 हजार और चौथे मरीज के उपचार पर 14400 रुपये खर्च हुए हैं। यह उपचार हिमकेयर योजना के तहत हुआ है और इन पर सीएम जांच बैठाकर योजना को बंद करने की साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, निवर्तमान मेयर वीरेंद्र भट्ट, मंडी के सह प्रभारी भीमसेन शर्मा व अन्य मौजूद रहे।भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में सोमवार को तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, प्यार सिंह कंवर, संजय ठाकुर, कुसुम, किरण बावा, पारुल, किशोर सहित अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता की मुहर है। विपिन परमार ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत यह स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा रखती है और भाजपा की नीतियों को स्वीकार कर रही है। यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और भाजपा की विचारधारा की विजय है। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां 15 वर्षों बाद सत्ता परिवर्तन तय नजर आ रहा है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की विदाई हो गई है।
उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति लंबे समय से क्षेत्रीय बनाम राष्ट्रीय दलों के बीच संघर्ष का केंद्र रही है, लेकिन इस बार जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है।पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की विजय पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बढ़ते जनविश्वास, राष्ट्रवादी सोच और भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस साहस, समर्पण और संघर्ष का परिचय दिया है वह पूरे देश के लिए प्रेरणा का विषय है। ममता सरकार के शासनकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार अत्याचार, हिंसा, धमकियां और राजनीतिक प्रताड़ना की घटनाएं सामने आती रहीं। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में केवल चुनाव नहीं जीता बल्कि वहां की जनता के मन में परिवर्तन और विकास की नई उम्मीद जगाई है। वर्षों से तुष्टिकरण, हिंसा और भ्रष्टाचार की राजनीति से परेशान जनता ने भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देकर यह संदेश दिया है कि देश अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति चाहता है।प्रो. धूमल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक चुनावी योजना, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन ने इस विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पश्चिम बंगाल के स्थानीय नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा जिसके परिणामस्वरूप पार्टी को यह ऐतिहासिक सफलता मिली। उन्होंने कहा कि असम और पुडुचेरी में भी जनता ने भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों पर विश्वास जताया है। यह परिणाम स्पष्ट करते हैं कि देश की जनता अब जातिवाद, तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और विकास को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा की यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि लोकतंत्र में जनता की आस्था और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा आगे भी जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।
.jpg)
.jpg)
0 Comments