Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अयोध्या चढ़ावा चोरी के विरो@ध में CM सुक्खू का बड़ा कदम

                                                  विधायकों संग शिमला राम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में मंगलवार सुबह नौ बजे मंत्रियों और विधायकों के साथ शिमला स्थित राम मंदिर जाएंगे। 

इस दौरान मुख्यमंत्री प्रभु राम की पूजा-अर्चना करेंगे और चोरी की घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभु श्रीराम के चरणों में पूर्ण आस्था है। उन्होंने चंदा चोरी करने वालों के लिए सख्त सजा की मांग की है।मुख्यमंत्री पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य हैं और चंदा चोरों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह घटना राज्य में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। मुख्यमंत्री का यह दौरा चोरी की घटना के बाद जनता को आश्वस्त करने का प्रयास है। बता दें, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्थानीय लोगों में भी रोष है। प्रशासन से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

राजेश धर्माणी ने हिमुडा को अपनी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए