Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दिल्ली में पद्म श्री से सम्मानित किए गए 50 लोग

                                    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू  ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया विजेताओं को 

 दिल्ली ,ब्यूरो रिपोर्ट 

 पद्म श्री अवार्ड भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है।

बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 50 लोगों को पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया ! जिन लोगों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना अहम योगदान दिया है! पद्म श्री पुरस्कार खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले एसआरडी प्रसाद और गुरचरण सिंह को भी दिया गया! प्रसाद ने कलारीपयट्टू खेल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है! उन्होंने कलारीपयट्टू के खिलाड़ी तैयार किये हैं जो इस खेल को आगे बढ़ा रहे हैं!

गुरचरण सिंह ने भी क्रिकेट खेल को प्रोत्साहन दिया है! पांच दशक तक उन्होंने क्रिकेट को अपना समय दिया और क्रिकेटरों की नई पीढ़ी तैयार की है !उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया! 


Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक