Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रदेश भर में 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को इस माह से फिर आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा राशन

शिमला, रिपोर्ट 
प्रदेश भर में 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को इस माह से फिर आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन मिलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन मिलने से प्रदेश भर की हजारों लड़कियों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में लड़कियों को मिलने वाले राशन पर रोक लगा दी थी।
गौर रहे कि पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों में ही लड़कियों को राशन मिलता था, लेकिन, बाद में भारत सरकार के आदेशानुसार स्कूल न जाने वाली किशोरियों को ही इस राशन को देने का प्रावधान किया गया, जिसका क्रम कई वर्षों तक चला। अब राज्य सरकार ने एक बार फिर इस निर्णय में बदलाव करते हुए प्रदेश भर की 14 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन मुहैया करवाने का क्रम आरंभ किया गया है।
बता दें कि प्रदेश भर में 18,036 आंगनबाड़ी केंद्रों के तहत हजारों लड़कियां आती हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा वर्करों को ऐसी लड़कियों का सर्वे करने का जिम्मा सौंपा गया।


Post a Comment

0 Comments

महंगी कमर्शियल गैस से मंडी के ढाबा-होटल संकट में, काम बंद करने की नौबत 🔥