Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल 'सांसद भारत दर्शन' का दूसरा चरण शुरू

                             हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों हेतु देश की यात्रा का सुनहरा अवसर

शिमला,रिपोर्ट नीरज डोगरा 

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा भारत भ्रमण की अनूठी पहल, 'सांसद भारत दर्शन' के दूरसे चरण का शुभारम्भ हो चुका है।छात्र- छात्राएं जल्द लिंक/ क्यूआर कोड के माध्यम से इसके लिए आवदेन कर सकेंगे। विद्यार्थियों की सहूलियत हेतु इस बार आवेदन करने के लिए विशेष रूप से एक क्यूआर कोड भी तैयार किया गया है।

‘सांसद भारत दर्शन 2023' की घोषणा करते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत दर्शन के पहले चरण की अपार सफलता के बाद अब दूसरा चरण कराने का निर्णय लिया गया है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे बताया की इस बार विद्यार्थियों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के भ्रमण पर ले जाया जाएगा।कोविड महामारी के कारण पिछले 2 वर्षों से प्रोग्राम के स्थगन पर श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, 'पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण यह संभव नही हो पा रहा था, इसलिए 2023 में बारवीं पास हुए छात्रों के साथ-साथ हम इस बार 2022 और 2021 में भी पास हुए छात्रों को इसमें शामिल करेंगे। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे जानकारी देते हुए कहा की इस बार मेधावी छात्रों के साथ, जिन छात्रों ने अन्य क्षेत्रों जैसे खेल, कला, एवं अन्य क्षेत्रों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो सांसद भारत दर्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया की विद्यार्थी 01 जून से आवेदन कर सकते हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जून है। छात्रों को आवेदन करने के लिए anuragthakur.in/sansadbharatdarshan/ पर जा कर अपना फॉर्म भरना होगा। इस बार उनके लिए विशेष क्यूआर कोड की भी व्यवस्था की गयी है जिसे स्कैन कर फॉर्म भरा जा सकता है।

 अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया की पिछले कुछ वर्षों में 'सांसद भारत दर्शन' छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ है और यह वर्ष का सबसे प्रतीक्षित समय है जब परिणामों की घोषणा के बाद, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अखिल भारतीय शैक्षिक दौरे पर ले जाया जाता है। उन्होंने कहा, "पिछली बार 80 छात्र छात्राओं के दल मुंबई,बंगलुरु,पुणे और हैदराबाद के टूर पर गया था जिसके ज़रिये वह राष्ट्रपति भवन,इसरो,एनडीए, पश्चिमी नौसेना कमान जैसे कई विभिन्न विश्वप्रसिद्ध स्थानों के दर्शन किए, वाइस प्रेसिडेंट जैसे गणमान्य लोगों से मिले और कपिल शर्मा शो जैसे कार्यक्रमों में भाग लिया था। देश भ्रमण करने से छात्रों को नई जानकारियाँ हासिल होंगी जिस से बदलते समय के हिसाब से उन्हें नए अनुभव प्राप्त होंगे।इसके मदद से भविष्य में यही विद्यार्थी नई संभावनाओं के द्वार खोलने में सफल होंगे ।”गौरतलब हो की अनुराग सिंह ठाकुर देश के पहले ऐसे सांसद हैं जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों में सांसद भारत दर्शन यात्रा के ज़रिए घुमाने एवं कुछ नया सीखने की योजना की शुरूआत की है।



Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक