Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजकीय आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंदर नगर की दो खिलाड़ी छात्राएं राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

                                            छात्राओ ने चमकाया कन्या पाठशाला जोगिंदर नगर का नाम 

जोगिन्दर नगर,रिपोर्ट जतिन लटावा 

राजकीय आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंदर नगर की छात्राओं ने एक बार फिर से खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। पाठशाला की छात्रा कल्पना ठाकुर का चयन 200 मीटर और लॉन्ग जंप में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।



 वही दिया ठाकुर का चयन जैवेलियन थ्रो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। अब यह छात्राएं भोपाल में 6 से 9 जून तक अपनी प्रतिभा दिखाएगी। प्रशिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी कल्पना ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर 200 मीटर में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। इन दोनों छात्राओं का चयन बिलासपुर में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट में किए गए उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनील ठाकुर ने दोनों छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और दोनों छात्राओं के माता-पिता को भी बधाई दी। साथ ही पाठशाला के शारीरिक शिक्षक उमेश कुमार और डीपी मनोहर ठाकुर को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।


Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक