Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नेता बृजराज ठाकुर के भाई के कत्ल के आरोपी पुलिस के शिकंजे पर

                                                         खाकी बॉडी वालो ने धरदबोचा अपराधियों को 

सिरमौर,ब्यूरो रिपोर्ट 

सिरमौर के कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर के बड़े भाई की तेजधार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रात करीब 10:30 बजे मृतक के साले ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। 

शिकायतकर्ता को फोन पर सूचना मिली थी कि 58 वर्षीय राजेंद्र उर्फ पप्पू की हत्या कर दी गई है। हरिपुरधार-राजगढ़ मार्ग पर खरोटी नाला में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डढ़वाल रात करीब 12:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में करवाया जाएगा। हत्या की वारदात के बाद समूची हरिपुरधार घाटी  में सनसनी फैली हुई है।




Post a Comment

0 Comments

महिलाओं के वेश में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, न्यू शिमला पुलिस की बड़ी सफलता