Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला काँगड़ा के पौंग बांध विस्थापितों को भी दी जाए राहत : अश्वनी

                            अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्हें आज दिन तक न्याय नहीं मिल पाया है

काँगड़ा,रिपोर्ट नेहा धीमान 

भाखड़ा बांध विस्थापितों को प्रदेश में ही भूमि आवंटित करके उनका पुनर्वास किए जाने के सरकार के निर्णय का पौंग बांध संघर्ष समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से पांच दशक से अधिक समय से पुनर्वास के लिए न्यायालय एवं सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने वाले हजारों पौंग बांध विस्थापितों ने भी इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार से भूमि आवंटित करने की मांग की है।

हजारों पौंग बांध विस्थापित 50 साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुनर्वास न होने की वजह से न्याय के लिए भटक रहे हैं। इतना अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्हें आज दिन तक न्याय नहीं मिल पाया है। हजारों पौंग बांध विस्थापितों को एक बार फिर मौजूदा सरकार से भाखड़ा बांध विस्थापितों की तर्ज पर पुनर्वास करने की आस जगी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि पौंग बांध विस्थापितों को भी भाखड़ा बांध विस्थापितों की तर्ज पर अपने ही प्रदेश में भूमि आवंटित करके बसाया जाए।




Post a Comment

0 Comments

🚔 Shimla: 8 बार नशे के मामलों में पकड़ा, फिर भी नहीं आया बाज, अब PIT-NDPS एक्ट के तहत जेल भेजा आदतन अपराधी