Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बरनोह में हुआ हादसा, घायलों में एक पीजीआई रेफर

                                    नील गाय से टकराने के बाद पिकअप से टकराई कार, दो घायल

ऊना,ब्यूरो रिपोर्ट 

थाना सदर के तहत बरनोह गांव में एक कार नील गाय से टकराने के बाद अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की छत्त पूरी तरह से उड़ गई। वहीं, हादसे में कार चालक और उसका साथी घायल हो गया। कार चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह निवासी राजनी बरनाला, बंगाणा सोमवार सुबह कार में अपने साथी संग घर से ऊना की ओर आ रहा था। बरनोह के समीप कार नील गाय से टकराने के बाद सडक़ किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। कार सवार मनप्रीत सिंह और उनका साथी घायल हो गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच जारी है।






Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक