Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नहाना पड़ जायेगा इतना भारी यह नहीं सोचा होगा

                                                    बनेर खड्ड में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौ#त

काँगड़ा,ब्यूरो रिपोर्ट 

विकास खंड कांगड़ा के तहत हार जलाड़ी पंचायत में एक 24 वर्षीय युवक खड्ड में डूब गया। हारजलाड़ी के दो युवक साथ लगती बनेर खड्ड में नहाने गए थे। इनमें अभिनव नाम का युवक जैसे ही नहाने के लिए खड्ड में उतरा तो वह गहरे पानी में डूब गया।

 उसके साथ गए युवक ने सूचना गांव के लोगों को सूचित किया।मौके पर पहुंचे हार जलाड़ी पंचायत के उपप्रधान बोधराज ने बताया कि जब उन्हें इस घटना का पता चला तो वह ग्रामीणों के साथ बनेर खड्ड पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक को बाहर निकाला और उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपप्रधान ने बताया कि मृतक युवक बहुत ही निर्धन परिवार से संबंध रखता था। उसके पिता दिहाड़ीदार हैं।युवक आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर अभी तक घर पर ही था। उसकी दो बहनें हैं। बीते सप्ताह भी बनेर खड्ड में गंगथ के एक युवक की नहाते हुए गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इसी तरह पालमपुर में भी एक नौजवान युवक की हाल ही में न्यूगल में डूबने से मौत हुई है। उधर, थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।






Post a Comment

0 Comments

एक गलत क्लिक और खाली हो सकता है आपका बैंक खाता!