Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आखिर दो घंटे क्यों बंद रही कोटला-सोलहदा सड़क

                                                      कोटला-सोहल्दा संपर्क मार्ग पर गिरे पत्थर

काँगड़ा,ब्यूरो रिपोर्ट 

 पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला सुरंग से आगे चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के तहत कोटला-सोहल्दा संपर्क मार्ग के साथ लगाए गए पत्थर के क्रेटों का कुछ हिस्सा बुधवार को पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया।

इससे संपर्क मार्ग बंद हो गया।गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बाद में फोरलेन निर्माण कंपनी की जेसीबी से पत्थरों का मलबा हटाकर संपर्क मार्ग को बहाल किया गया। क्षेत्र में बारिश की बूंदें बरसने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत महसूस हुई। वहीं, कोटला में बारिश शुरू होने से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई।






Post a Comment

0 Comments

एक करोड़ की LSD केस में बड़ी कार्रवाई