Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ऊना और हरोली के तहत मार@पीट की दो अलग-अलग घटनाएं

                                                          रक्कड़ और पंडोगा में तीन लोगों से मारपीट

ऊना,ब्यूरो रिपोर्ट 

जिला के पुलिस थाना ऊना और हरोली के तहत मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हरोली पुलिस ने पांच और ऊना पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है।पहला मामला ऊना में सामने आया। बसोली निवासी जसवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि दवाई लेकर अपने भाई के साथ घर लौटते समय रक्कड़ के पास कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की।


उन्होंने आरोप लगाया है कि विजय कुमार, तिलक राज (वार्ड पांच रक्कड़) और रणजीत सिंह (दुलैहड़, हरोली) ने अचानक हमला किया। इससे दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं।दूसरा मामला हरोली के पंडोगा मोड़ पर घटित हुआ है। खड्ड निवासी मोहित अग्निहोत्री ने पुलिस को बताया कि बेटे को स्कूल से लाते समय कुछ बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोक उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस घटना में मोहित को भी चोटें आईं।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने नीजू (भदसाली), पंकज, रोहित, अंकुश और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।



Post a Comment

0 Comments

नगर निकाय चुनाव: डिजिटल सुविधाओं से मतदान होगा आसान