Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एचपीटीडीसी को सीएम से अपने हाथों में लेने का अनुरोध

                                           नाै होटलों को 31 मार्च तक खुला रखने के फैसले का स्वागत

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग निगम की वित्तीय स्थिति पर कर्मचारियों ने सरकार व निगम अध्यक्ष आरएस बाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

शनिवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने निगम अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। संघ ने निगम अध्यक्ष को बदलने तक की मांग कर डाली और एचपीटीडीसी को सीएम से अपने हाथों में लेने का अनुरोध किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि होटलों में स्टाफ की भारी कमी है और कुशल स्टाफ की भर्ती की जाए। 



संघ के अनुसार जब स्टाफ की कमी को दूर करने की बात उठाई तो आरएस बाली ने अपने विधानसभा क्षेत्रों से 70 लोग भर्ती कर दिए, जिन्हें काम नहीं आता है। संघ ने हाईकोर्ट की ओर से निगम के नाै होटलों को 31 मार्च तक खुला रखने के फैसले का स्वागत किया।साथ ही बाकि नाै होटलों को भी खोलने की गुहार लगाई। कहा कि कोविड काल में पर्यटन निगम कर्मियों ने क्वारंटीन सेंटरों में भी सेवाएं दीं। कोरोना से निगम उभरा तो प्राकृतिक आपदा आई। इससे भी पर्यटन निगम को भारी घाटे का सामना करना पड़ा।

साथ ही प्रदेश में जगह-जगह होम स्टे को मंजूरी देना भी पर्यटन निगम के घाटे का कारण रहा है। संघ ने पर्यटन निगम होटलों को निजी हाथों में सौंपने की साजिश के भी आरोप लगाए। संघ ने सरकार ने गुहार लगाई कि निगम को घाटे से उभारने के लिए कम से कम 50 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि दी जाए ताकि पेंशनरों, कर्मियों को लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान किया जा सके। संघ ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को व निगम को घाटे से उभारने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 




Post a Comment

0 Comments

एक गलत क्लिक और खाली हो सकता है आपका बैंक खाता!