Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लगातार सात दिन बरसेंगे बादल हिमाचल में

                                                       प्रदेश के नाै जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में आगे बढ़ चुका है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दाैरान पांवटा साहिब में 84.6, कांगड़ा 36.8, बैजनाथ 26.0, ओलिंडा 22.2, बीबीएमबी 19.4, मुरारी देवी 19.0, कोठी 15.4, पालमपुर 12.8, नेरी 12.5, मंडी 12.4, पंडोह 12.0 व जोगिंदरनगर में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शिमला सहित आसपास भागों में आज माैसम खराब बना हुआ है। शहर धुंध के आगोश में है। नाहन शहर में भी बारिश के बाद धुंध छाई हुई है।माैसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 29 जून तक बारिश लगातार जारी रहेगी। 25 से 27 जून तक तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कई स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23, 24, 28 और 29 जून को कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर जिले के लिए अलग-अलग दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला व सोलन जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।उधर, अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।



Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक