Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सांगला-छितकुल मार्ग पर दर्दनाक हाद@सा

                                                       खाई में गिरी पिकअप; एक की मौत, एक गंभीर घायल

किन्नौर,ब्यूरो रिपोर्ट 

जिले के सांगला-छितकुल मार्ग पर वीरवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गंगारंग नाले के पास पेश आया। 

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन एचपी-25 ए 8880 में दो लोग सवार थे। हादसे में संजोत (35) पुत्र कपूर सिंह निवासी सांगला की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं कपिल नेगी (21) पुत्र रणधीर नेगी निवासी नुरानू, तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड को स्थानीय लोगों और प्रशासन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया। घटना की सूचना पाकर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments

सांगला-छितकुल मार्ग पर दर्दनाक हाद@सा