Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एक युवक शादी और विश्वास के नाम पर ठगी का शिकार

                                                     पति की नकदी लेकर भागी महिला ने की थी चौथी शादी

कुल्लू,ब्यूरो रिपोर्ट 

बंजार घाटी का एक युवक शादी और विश्वास के नाम पर ठगी का शिकार हो गया। चौथी शादी कर दुल्हन बनकर आई महिला ने विवाह करने के चंद महीने बाद पति को बड़ा बिजनेसमैन बनाने के सपने दिखाकर 18 बिस्वा पुश्तैनी जमीन बेचकर करीब ढाई लाख रुपये अपने अकाउंट में डलवाकर हड़प लिए।

महिला 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गई। पतलीकूहल पुलिस ने आरोपी दुल्हन को पकड़ लिया है। उसे थाने में लाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार क्षेत्र के बलौन गांव निवासी ज्ञान चंद ने बताया कि 2024 में बालीचौकी क्षेत्र की एक महिला से शादी कर ली। शादी महिला  के भाई की सिफारिश पर हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी ने 18 बिस्वा जमीन बिकवाने के लिए उकसाया। जमीन बिक गई तो 2.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।


पंचायत में नाम दर्ज करवाने की बात पर वह हर बार टालमटोल करती रही। ज्ञान चंद ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 में वह अचानक घर से 20 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण लेकर गायब हो गई। बाद में पता चला कि उससे पहले भी महिला की तीन शादियां हो चुकी हैं। अब यह उसकी चौथी शादी थी। ज्ञान चंद ने आरोप लगाया कि इस पूरी साजिश में महिला का भाई, माता और पिता भी शामिल हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पतलीकूहल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भागी दुल्हन को पकड़ लिया है। 




Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक