Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राज्य चयन बोर्ड की तरफ से निकाली गई टीजीटी की भर्ती

                                                टीजीटी भर्ती में मिलेगी छूट, 47 आयु वाले भी कर सकेंगे आवेदन

काँगड़ा,रिपोर्ट नेहा धीमान 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य चयन बोर्ड की तरफ से निकाली गई टीजीटी की भर्ती में अभ्यर्थियों को उम्र में दो साल की छूट दी जाएगी। 

हाल ही में बोर्ड ने टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल के 937 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन भ्रष्टाचार के अड्डे अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड को भंग किए जाने के कारण भर्ती नहीं हुई थी। इसके चलते अब जो अभ्यर्थी 47 वर्ष की आयु के हो चुके हैं उन्हें भी भर्ती में शामिल होने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही जेबीटी के एक हजार पद भरने जा रहे हैं।सुक्खू ने कहा कि देहरा में वर्तमान सरकार ने कई बड़े कार्यालय खोले गए हैं। 


देहरा विस क्षेत्र में आने वाले समय में राज्य कर एवं आबकारी विभाग का कार्यालय भी खुलेगा। पथ परिवहन निगम में आने वाले एक वर्ष में लगभग 350 इलेक्ट्रिक बसों को पहले चरण में शामिल करने जा रहे हैं। एचआरटीसी का पूरा विंग डीजल से हटाकर इलेक्ट्रिकल कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली शिक्षा को और बेहतर करने के लिए हम अगले वर्ष सौ स्कूल से ज्यादा को सीबीएसई में करने जा रहे हैं।सीएम ने प्रदेश में कोराेना मामले पर कहा कि नाहन में एक बुजुर्ग महिला में कोरोना के लक्षण मिले हैं। महिला को कोई बाहरी हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मांगी है, जो भी होगा उचित फैसला लिया जाएगा।




Post a Comment

0 Comments

आरक्षण रोस्टर पर घिरी सरकार, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब