Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रदेश में लगातार एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल

                                                    सात जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट है। बीते 24 घंटों के दाैरान पालमपुर में 66.5, कसौली 48.0, बरठीं: 40.2, श्रीनयना देवी और घमरूर 36.4, सराहन 34.0, मनाली 25.0, बीबीएमबी 24.2, पांवटा साहिब 19.4, कंडाघाट 19.0, भटियात 16.2, करसोग 12.2, बैजनाथ 12.0, कांगड़ा 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

 शनिवार सुबह राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश हुई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 28 जून 1, 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 जून को कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट है। 29 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

जबकि 30 जून के लिए सिरमाैर, सोलन, शिमला व बिलासपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के सोलन, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोस में मध्यम से उच्च बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी वृद्धि होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।


 

Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक