Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

परागपुर की एक पंचायत में बीपीएल राशन कार्ड में गड़बड़ी का मामला

                                                     इस गड़बड़ी के कारण प्रशासन पर उठ रहे है सवाल 

काँगड़ा,रिपोर्ट नेहा धीमान 

परागपुर विकास खंड की एक पंचायत में बीपीएल राशन कार्ड में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बीपीएल परिवार की सरला देवी का नाम राशन कार्ड से हटाकर किसी अन्य महिला को लाभ दे दिया गया, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

सरला देवी पत्नी बिशन सिंह का बीपीएल प्रमाण पत्र उनके बेटों कुलतार सिंह और मलकीत सिंह के साथ दर्ज है। परिवार रजिस्टर की नकल में भी इन तीनों के नाम शामिल हैं। मगर जब राशन कार्ड जारी हुआ तो सरला देवी का नाम गायब था और उनकी जगह रामकली नाम की महिला का नाम जोड़ा गया। हैरानी की बात यह है कि रामकली का नाम न तो बीपीएल प्रमाण पत्र में है और न ही परिवार रजिस्टर में।यह गड़बड़ी लापरवाही है या जानबूझकर की गई मिलीभगत इस पर सवाल उठ रहे हैं।


पीड़िता सरला देवी ने सीएम संकल्प पोर्टल पर इस बाबत शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पंचायत राज विभाग सक्रिय हुआ। लेवल-2 अधिकारी बीडीओ अशोक कुमार और लेवल-3 अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी ने जांच में गड़बड़ी की पुष्टि की और मामले को स्पेशल क्लोजर के तहत दर्ज किया।पीड़िता को पंचायत कार्यालय जाकर नाम सुधारने का निर्देश दिया गया। सरला देवी ने सवाल उठाया कि जब उनके पास वैध दस्तावेज हैं तो उनका हक किसी और को कैसे मिला।

Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक