Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लाहौल के चंद्रताल घूमने गए महाराष्ट्र के पर्यटक की मौ#त

                                                 सांस लेने में तकलीफ होने से उसकी तबीयत बिगड़ी

लाहौल-स्पीति,ब्यूरो रिपोर्ट 

लाहौल के चंद्रताल घूमने गए महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने से उसकी तबीयत बिगड़ी। हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की वजह से मौत होने की आशंका है। मृतक की पहचान आकाश नाना साहेब धाड़वे (24) पुत्र कालूराम धाड़वे गांव सारोवे, तहसील भोर, जिला पुणे महाराष्ट्र के तौर पर हुई है।

रोहन मन्हास निवासी गांव व डाकघर भहवल मंझ, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह एक ट्रैवल कंपनी का कर्मचारी है और 18 लोगों का ग्रुप लेकर मनाली आया था। सभी को मनाली से किराये पर बाइक उपलब्ध करवाई गई और वह खुद अन्य कर्मचारियों के साथ बोलेरो में चंद्रताल के लिए गया। दो अगस्त की सुबह कैंप में आकाश की तबीयत बिगड़ी, उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

आकाश को ऑक्सीजन सिलिंडर लगाया गया था। जब वह मनाली की तरफ आ रहे थे तो छतड़ू के पास सड़क बंद होने से बीआरओ के वाहन में कोकसर पहुंचे। यहां आकाश व उसके अन्य साथी का प्राथमिक उपचार किया गया। एंबुलेंस से मनाली पहुंचाने पर डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित किया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा शर्मा ने कहा कि परिजनों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

Himachal News: 71 ब्लॉक अध्यक्षों में एक भी महिला नहीं—विप्लव ठाकुर का सवाल