Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

छुआछूत मिटाने की दिशा में कदम,नई पीढ़ी को प्रेरित करने की जरूरत

                                          अंतरजातीय विवाह से सामाजिक समानता को मिले बढ़ावा

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि छुआछूत और हर तरह के भेदभाव को खत्म करने के लिए अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को शुरू करना चाहिए। 

प्राचीन भारतीय समाज में भी अंतरजातीय विवाह स्वीकार्य थे, लेकिन मध्यकाल की बुराइयों के कारण गलत धारणाओं ने हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के समृद्ध मूल्यों और सिद्धांतों को धूमिल कर दिया है। शांतनु- सत्यवती का विवाह, सत्यवान-सावित्री, दुष्यंत-शकुंतला अंतरजातीय विवाह के उदाहरण हैं। रामायण में शबरी और निषाद राज से जुड़े उदाहरण जाति, लिंग, स्थिति या किसी अन्य कारण से भेदभाव की वकालत करने वाले लोगों के लिए भी आंखें खोलने वाले हैं।


Post a Comment

0 Comments

🌾 हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: कांगड़ा में पहली बार प्राकृतिक गेहूं की सरकारी खरीद शुरू