Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दोस्तों के साथ गया मंदीप, कार टक्कर के बाद हुआ वि#वाद

                                       मामूली टक्कर ने लिया बड़ा रूप, मंदीप ने परिवार से बोला झूठ

लुधियाना,ब्यूरो रिपोर्ट 

पंजाब के युवक की हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कुल्लू जिले के मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मंदीप शर्मा (36) लुधियाना के मुंडियां कलां स्थित जशन सिटी जीटीबी नगर का रहने वाला था। मंदीप शर्मा अपने दोस्तों के साथ मनाली गया था। 

जैसे ही उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मंदीप के परिवार वाले इसके पीछे उसके साथ गए दो दोस्तों को जिम्मेदार मान रही है। जिनके खिलाफ शिकायत दी गई। थाना जमालपुर की पुलिस ने मृतक मंदीप के भाई अमरदीप शर्मा की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने रामगढ़ स्थित फ्रेंडस कालोनी निवासी रोहित वर्मा और कैलाश नगर स्थित शिमला कालोनी निवासी अजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 28 मार्च को मंदीप शर्मा अपने दो दोस्तों अजय शर्मा और रोहित वर्मा के साथ काम के सिलसिले में मनाली गया था। परिजनों के अनुसार, वे वहां गाड़ी के लेनदेन और बकाया राशि की वसूली के लिए गए थे। शनिवार दोपहर तक परिजनों की मंदीप से बात हुई और सब कुछ सामान्य था, लेकिन रविवार शाम से अचानक संपर्क टूट गया।

 परेशान परिजनों ने जब रविवार रात को दोस्तों से संपर्क साधने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। काफी मशक्कत के बाद जब वीडियो कॉल हुई, तो दोस्तों ने मंदीप को सोता हुआ दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की, जबकि हकीकत में उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मनाली में कार की टक्कर को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ इनका विवाद हुआ था, जिसमें हुई मारपीट के दौरान मंदीप को गंभीर चोटें आईं। मृतक के भाई अमरदीप शर्मा का आरोप है कि गंभीर चोटें लगने के बावजूद दोस्तों ने उसे समय रहते अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। रविवार शाम जब उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे मंडी के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मंदीप को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

भ्रष्ट अधिकारियों के मकड़जाल में फंसे मुख्यमंत्री, कमरा बदलने में भी छूट जाते हैं पसीने: जयराम ठाकुर