Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: “काला दिन” बताकर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हम@ला

       विधानसभा में जोरदार टकराव, आरोप-प्रत्यारोप के बीच महिला अधिकारों पर छिड़ी नई बहस

शिमला,रिपोर्ट नवीन शर्मा 

महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जोरदार हमला बोलते हुए महिला आरक्षण बिल से जुड़े हालिया घटनाक्रम को भारतीय लोकतंत्र का “काला दिन” करार दिया। 

उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर था, जिसे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोककर महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात किया।डेज़ी ठाकुर ने याद दिलाया कि सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ था, जिसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कांग्रेस ने गंभीरता नहीं दिखाई। उनके अनुसार, संसद में बिल गिरने के बाद विपक्ष द्वारा जश्न मनाना उनकी मानसिकता को दर्शाता है और यह देश की करोड़ों महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें केवल रैलियों और भीड़ जुटाने तक सीमित रखा जाता है, जबकि अधिकार और नेतृत्व देने के समय पीछे कर दिया जाता है। 

साथ ही, उन्होंने कांग्रेस में परिवारवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां केवल चुनिंदा परिवारों की महिलाओं को ही आगे बढ़ाया जाता है, जबकि आम महिलाओं को अवसर नहीं मिलते।भाजपा की नीतियों का जिक्र करते हुए डेज़ी ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है।उन्होंने बताया कि महिला अधिकारों को लेकर प्रदेशभर में बढ़ते आक्रोश के चलते “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” आयोजित की जा रही है। उनके अनुसार, यह केवल विरोध नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए एक जनआंदोलन है। अंत में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अब जाग चुकी है और कांग्रेस के इस रवैये का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर दिया जाएगा, जो भविष्य में उसके राजनीतिक नुकसान का कारण बनेगा।


Post a Comment

0 Comments

बैकवर्ड लिंक जांच से नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार: शिमला पुलिस ने 27 आरोपी दबोचे, 19 नेटवर्क ध्वस्त