Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हिमाचल में लोकतंत्र की मिसाल: 128 पंचायतें निर्विरोध चुनीं, हर पंचायत को मिलेंगे ₹25 लाख

                                             विकास कार्यों के लिए मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले 128 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इन पंचायतों को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम एक ओर जहां उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। अब तक के सामने आए आंकड़े में शिमला में सबसे अधिक 42 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसके अलावा सिरमौर जिले में 28, सोलन में 12, और किन्नौर जिले से 18 पंचायतों को चुनने का आंकड़ा सामने आया है। बिलासपुर जिले में केवल एक ही पंचायत को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा निचले हिमाचल से 27 पंचायतें आपसी सहमति से निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।

इनमें सबसे अधिक लाहौल-स्पीति में 17 पंचायतें शामिल हैं। लाहौल में 8, स्पीति में 9, कुल्लू में 3, चंबा में एक, मंडी में एक, कांगड़ा में एक और ऊना में 5 पंचायतों में सहमति बनी है। कुल्लू जिले में न्योली, शियाह और आनी ब्लॉक की एक पंचायत को निर्विरोध चुना है। चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल, मंडी जिले के विकास खंड चौंतड़ा की गोलंवा पंचायत निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई है। इसी तरह ऊना जिले की पांच पंचायतों निचला पंडोगा, जखेवाल, बोहरू और ग्राम पंचायत उदयपुर में प्रधान, उपप्रधान और पंच प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। ऊना की पूना बीनेबाल पंचायत भी सर्वसम्मति से चुनी गई है। कांगड़ा जिले के परागपुर ब्लाॅक की बगली पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुई है।


Post a Comment

0 Comments

कृषि विकास अधिकारियों को राहत: हाईकोर्ट ने पदोन्नति रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक