Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हिमाचल के सात जिलों में लू का कहर, पांच जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

                                        कहीं हीटवेव तो कहीं तूफान! हिमाचल में मौसम का डबल अटैक

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग का बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट गुरुवार को बेअसर साबित हुआ। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। भीषण गर्मी का असर जारी रहा। मैदानी और निचले क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

 ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में भी पारा 29 डिग्री तक दर्ज किया गया। प्रदेश में गुरुवार सुबह से तेज धूप खिलने से गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।मैदानी इलाकों में दोपहर के समय लू जैसे हालात बने रहे, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अपेक्षित रूप से सक्रिय नहीं हो पाया, जिससे बारिश और अंधड़ की संभावना के बावजूद कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार के लिए भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।हिमाचल प्रदेश में रात के समय भी गर्मी का असर बरकरार है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शिमला में भी रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। 

Post a Comment

0 Comments

ट्रामा सेंटर में तड़पते रहे घायल, ढाई घंटे तक नहीं मिला इलाज