Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कांग्रेस पदाधिकारियों के कामकाज की होगी समीक्षा, हर 3 महीने में रिपोर्ट लेगी पार्टी

              कांग्रेस संगठन ने पदाधिकारियों के काम की नियमित समीक्षा करने का फैसला लिया

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल में कांग्रेस पदाधिकारियों के काम की हर तीन माह में समीक्षा होगी। साथ ही ब्लॉक स्तरीय बैठकें अब हर महीने के पहले सप्ताह या 10 दिनों के भीतर करनी होंगी। इन बैठकों में वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इसकी रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर भेजी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिंटा ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं इन रिपोर्टों का आकलन करेंगे और फिर केंद्रीय आलाकमान को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने स्पष्ट किया है कि पीसीसी, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों के कामकाज की हर तीन माह में समीक्षा होगी। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने ब्लॉक स्तर पर पार्टी गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पांवटा साहिब नगर परिषद के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जिंटा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठकें अनिवार्य की हैं। इन बैठकों की पूरी रिपोर्ट में पदाधिकारियों की उपस्थिति शामिल कर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन को भेजी जाएंगी। 

उन्होंने संगठन में अनुशासन बनाए रखने और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।राजीव भवन में सभी ब्लॉकों के कामकाज की निगरानी के लिए एक कक्ष स्थापित किया जा रहा है। यह कक्ष समय-समय पर ब्लॉक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेगा। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। यह कदम पार्टी के भीतर बेहतर समन्वय स्थापित करेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नाहन के विधायक अजय सोलंकी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्हें नगर परिषद पांवटा साहिब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने इसकी अधिसूचना जारी की है। सोलंकी चुनाव प्रक्रिया का समन्वय करेंगे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुसार नेतृत्व का सफल गठन सुनिश्चित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

कांग्रेस पदाधिकारियों के कामकाज की होगी समीक्षा, हर 3 महीने में रिपोर्ट लेगी पार्टी