Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नीरज भारती का बड़ा फैसला: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पद छोड़ा, संगठन पर उठे सवाल

                                         सोशल मीडिया पर भी इस्तीफे को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर।

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा को भेजने की बात की है। 

उन्होंने लिखा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा कांग्रेस के एक समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा से काम किया है। पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए दिन-रात मेहनत की। हालांकि, वर्तमान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यशैली एवं व्यवस्था से वह बेहद असंतुष्ट हैं।जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए संघर्ष किया और जनता के बीच लड़ाई लड़ी, आज वही स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती दूरी निराशा और हताशा का कारण बन रही है। 

गुरुवार को ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की ओर से नीरज भारती को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। नोटिस में पिछले कुछ दिनों में नीरज भारती की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार-संगठन की नीतियों पर की गई टिप्पणियों को पार्टी के प्रतिकूल प्रतीत होने की बात कही थी।नीरज भारती को शिमला बुलाकर उनसे बात की जाएगी। यह मामला नोटिस में नहीं है। न ही जिला अध्यक्ष की ओर से भेजे गए नोटिस के बारे में जानकारी है। इस मामले को बातचीत करके सुलझा दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

उपायुक्त किन्नौर ने जल विद्युत परियोजना की सुरंग का किया निरीक्षण