Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अमेरिका के स्पाइडर मंकी दिखेंगे कांगड़ा के बनखंडी में

                                केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इसे लेकर वन विभाग को मंजूरी दे दी है

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

जिला कांगड़ा के बनखंडी में बन रहे देश के पहले आईजीबीसी (इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) पंजीकृत चिड़ियाघर दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान में विदेशी पशु-पक्षी भी दिखेंगे।

चिड़ियाघर के लिए ब्राजील से मार्मोसेट, अमेरिका से स्पाइडर मंकी और फिलीपींस से मैको पक्षी लाए जाएंगे। दिल्ली चिड़ियाघर से काला हिरण, हॉग हिरण, रॉक पाइथन, चितकबरा हिरण और पेंटेड स्टार्क लाने की तैयारी है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इसे लेकर वन विभाग को मंजूरी दे दी है।एक साल के भीतर बनखंडी में बनने वाले दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान में देश-विदेश के सैलानी और हिमाचल के लोग जानवरों, पक्षियों का दीदार कर सकेंगे। इससे पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। चिड़ियाघर में कुल 78 प्रजातियों के पशु-पक्षी देखने को मिलेंगे। 


पशु-पक्षियों के लिए यहां 43 बाड़े बनाए जाएंगे। वन वैभव पथ ब्लॉक में 17 और बायोडायवर्सिटी ब्लॉक में 26 बाड़े बनेंगे।चिड़ियाघर में 10 फीसदी पशु-पक्षी विदेशी प्रजातियों के होंगे। उद्यान के दूसरे चरण में वॉकिंग एक्वेरियम भी बनेगा। इसके अंदर चलकर मछलियों और अन्य जलीय जीवों को देखा जा सकेगा। करीब 75 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले इस चिड़ियाघर में लोगों को पैदल घूमने में दिक्कत पेश न आए, इसके लिए ई-कार्ट चलाई जाएगी। चिड़ियाघर के प्रवेशद्वार पर कांगड़ा विलेज थीम पर कैफेटेरिया, पार्किंग और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सैलानियों को कांगड़ी धाम परोसी जाएगी।




Post a Comment

0 Comments

हर पटवार वृत सरकार को देता है राजस्व, फिर क्यों बदहाल है व्यवस्था?