Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट

                                                             पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदल दी है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच गुरुवार दोपहर बाद ऊना जिला के बंगाणा, बड़ूही, हरोली और मैहतपुर में आधा घंटा बारिश हुई। 

हमीरपुर, मंडी, चंबा और कुल्लू में धूप खिली रही। उमस ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए। राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। 21 से 23 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 21 या 22 जून को प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की भी प्रबल संभावना बन गई है।बारिश के अलर्ट के बीच गुरुवार को प्रदेश के मौसम के अलग-अलग रंग दिखे। ऊना जिले में कुछ इलाकों में वीरवार सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे। दोपहर को धूप खिली।

 दोपहर बाद बारिश हुई। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। शाम के समय उमस भरी गर्मी ने दोबारा लोगों को परेशान किया। हमीरपुर में मौसम साफ बना रहा है। दिनभर धूप खिली रही। मंडी में भी दिनभर मौसम साफ रहा। धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। कुल्लू और लाहाैल-स्पीति जिला में भी मौसम साफ रहा। बारिश का दौर थमते ही अब किसान मक्की, राजमा की बिजाई में जुट गए हैं। बागवानों ने भी प्लम, खुमानी का तुड़ान तेज कर दिया है। जिला कांगड़ा में भी धूप खिली रही। हालांकि, धर्मशाला क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाए रहे। 


Post a Comment

0 Comments

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक