Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

धौलाधार पर बर्फबारी, ठंड से कांपा कांगड़ा

                                                          अप्रैल में बदला मौसम का मिजाज

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

अप्रैल माह में भी सर्दी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला कांगड़ा सहित धर्मशाला में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आदि हिमानी श्रीचामुंडा, राइजिंग स्टार, त्रियूंड में बर्फबारी से मौसम पूरी तरह सर्द बना हुआ है। 

बुधवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में तापमान गिरकर करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। बता दें कि बुधवार को बारिश और घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिसके कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर गाडिय़ां चलानी पड़ रही थी। साथ ही साथ दुकानों में भी दिन के समय लाइटें जलानी पड़ीं और सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही। वहीं मकलोडगंज, त्रियंूड और इंद्रूनाग में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। धौलाधार पर्वतमाला की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है।निचले और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। शहर में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर तापते नजर आए, जबकि घरों और कार्यालयों में दिनभर हीटर का सहारा लेना पड़ा। 

अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड पडऩे से लोग हैरान हैं और गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन की शुरुआत ठंड और ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ हो सकती है। दोपहर के समय हल्की बारिश की संभावना लगभग 40 प्रतिशत जताई गई है, ऐसे में लोगों को छाता साथ रखने की सलाह दी गई है। तापमान सात डिग्री अधिकतम और दौ डिग्री न्यूनतम रह सकता है। वहीं शुक्रवार को मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं। बारिश की संभावना भसी बन सकती है। कल तापमान में हल्की बढ़ोतरी होकर अधिकतम 11 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री रह सकता है, हालांकि सुबह और रात के समय ठंड भी बनी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

चम्बा में दर्दनाक सड़क हा#दसा: लडेर के पास ट्रक दुर्घ@टनाग्रस्त, चालक की मौ@त