Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कार्यकारिणी के गठन के लिए भी मुख्यमंत्री की राय को तवज्जो

                                  जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए ही इस संबंध में तमाम फैसले होंगे

शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट 

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राय को तवज्जो दी जा रही है। सीएम सुक्खू संगठन के प्रमुख पदों के लिए अलग-अलग नेताओं की ओर से सुझाए नामों पर अपनी अंतिम सहमति दर्ज करेंगे, तभी इस पर गतिरोध टूटेगा। 

वर्तमान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बने रहने पर भी अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए ही इस संबंध में तमाम फैसले होंगे।पांच महीने से कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियां भंग चल रही हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में बड़ी दिलचस्प स्थिति यह बनी हुई है कि प्रतिभा सिंह अकेली प्रदेशाध्यक्ष हैं। उनके साथ न तो कोई उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव हैं और न ही अन्य पदाधिकारी। जिला और ब्लॉक स्तर पर भी संगठन में कोई टीम नहीं है। इससे एक तरह से प्रदेश कांग्रेस संगठन वास्तविक अस्तिस्व में ही नहीं है। संगठन को गठित करने के लिए कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं।


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार हाईकमान संगठन की कार्यकारिणियों के गठन के मामले में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राय और सहमति को खूब तवज्जो दे रहा है। खुद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस मामले में फूंक-फूंककर कदम रखना चाह रहे हैं, जैसे कि उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किया था कि एकदम से कैबिनेट के गठन के बजाय इसके लिए काफी समय लिया था। वह संगठन कार्यकारिणी के गठन के लिए भी सोच-समझकर अपनी राय देना चाहते हैं। सांगठनिक गठन में देरी का एक कारण यह भी है कि मुख्यमंत्री 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्षित कर इस बारे में जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते हैं, क्योंकि अभी ढाई साल का वक्त है।




Post a Comment

0 Comments

एक गलत क्लिक और खाली हो सकता है आपका बैंक खाता!